कोलकाता, मई 7 -- पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात मध्यमग्राम इलाके में तब हुई जब वह कोलकाता से अपने घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव काफी बढ़ गया है।शुभेंदु अधिकारी और बीजेपी की प्रतिक्रिया शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए अपने समर्थकों से कानून हाथ में न लेने और प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि DGP ने उन्हें उचित जांच का भरोसा दिया है और हमें इंतजार करना चाहिए। अधिकारी ने दावा किया कि यह हत्या तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 15 साल के 'महा जंगल राज' का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही ऐसे गुंड...