नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। ग्लेन फिलिप्स और अभिषेक तीन मैच के बाद सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज सीरीज में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। बतौर फुल मेंबर टीम की ओर से खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, उन्होंने 30 गेंदों में ये कारनामा किया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उनके पास इस रिकॉर्ड को बेहतर करने का मौका था लेकिन वह चूक गए लेकिन फिर भी 35 गेंद में शतक जड़कर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अभिषेक के पास चौथे मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। यह भी पढ़ें- इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव चाहते हैं आकाश, अर्शदीप को...