नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशियन गेम्स 2026 फाइनल में 19 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। 2023 में पिछली बार भारत एशियन गेम्स में चैंपियन बना था। IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों के दम पर भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 212 रनों का टारगेट रखा था। यह भारत-पाकिस्तान टी20 मैचों के इतिहास में पहली बार में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ 200 रनों का आंकड़ा पार किया। 212 के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही थी, मगर मोहम्मद नवाज ने 94 रनों की पारी खेल कुछ देर के लिए भारतीय टीम की धड़कने ब...