नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने पावरप्ले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। वह आईपीएल के इतिहास में 20 गेंदों के अंदर पांच बार अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मुल्लांपुर में हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक ने 18 गेंद में ही अर्धशतक जड़ दिया।आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विजयकुमार के ओवर में चौथी गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 18 गेंद में ये मुकाम हासिल किया। इससे पहले आईपीएल में अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद, 18 गेंद और दो बार 19 गेंदों में अर्धशतक पूरे किए हैं। इससे पहले अभिषे...