नई दिल्ली, फरवरी 19 -- ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा ने पिछले 18 महीनों में खुद को टी20 फॉर्मेट का खतरनाक खिलाड़ी साबित किया। हालांकि, अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक जलवा नहीं दिखा पाए हैं। भारत टूर्नामेंट में लगातार चार मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुका है लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक खाता खोलने को तरस गए हैं। वह अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ मैच में शून्य पर पवेलियन लौटे। अभिषेक को बुधवार को नीदरलैंड के स्पिनर आर्यन दत्त ने पहले ओवर में बोल्ड किया। टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे ने अभिषेक की डक की हैट्रिक पर रिएक्ट किया है। वह ओपनर की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं।'तबीयत ठीक नहीं थी, इसकी चिंता नहीं' अभिषेक पेट के संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले थे। उन्हें दो दिन अस्पताल में रहना पड़ा थ...