नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन एक छक्का लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टी20 इंटरनेशनल में 1-6 ओवर में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में रोहित शर्मा को इस लिस्ट में पीछे छोड़ा था। अभिषेक शर्मा ने क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मुकाबले में 21 गेंद में 27 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा के बेहतरीन अर्धशतक और उनकी नीतीश कुमार रेड्डी के साथ सातवें विकेट के लिए 69 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी 20 में एक गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।टी20 इंटरनेशनल में 1-6 ओवर के बीच सबसे ज्यादा छक्के भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्...