नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला जब हल्ला बोलता है तो फिर रनों की या चौके-छक्कों की बारिश नहीं होती, बल्कि रिकॉर्ड्स की बरसात होती है। अभिषेक के आगे गेंदबाज पानी मांगते हैं और फील्डर मैदान पर गेंद को सिर्फ अपने ऊपर से जाते हुए देखते हैं। ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में किया, जब 11 छक्के उनके बल्ले से आए और उन्होंने वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया। अभिषेक शर्मा फुल मेंबर नेशन टीम के तौर पर पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 3 बार टी20 इंटरनेशनल मैच में 10 या इससे ज्यादा छक्के एक पारी में जड़े हैं। इस मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने क्रिस गेल और एरोन फिंच की बराबरी की हुई थी,...