नई दिल्ली, जुलाई 26 -- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे में शुरुआती दो मैचों में बल्ले से फ्लॉप रहे। उन्होंने हरारे में पहले मैच में एक रन बनाया जबकि दूसरे टी20 में 8 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बटोरे। हालांकि, 25 वर्षीय अभिषेक दूसरे मुकाबले में गेंद से छाप छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने 2.5 ओवर के स्पेल में महज 17 रन दिए और तीन विकेट चटकाए। उन्होंने गजब का इतिहास रच डाला है। एक टी20 इंटरनेशनल मैच में किसी भारतीय ओपनर ने गेंदबाजी करते हुए पहली बार इस तरह का प्रदर्शन किया है। भारत ने 219/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद मेजबान टीम को 17.5 ओवर में 129 पर समेटा और 90 रनों से जीत दर्ज की। लेफ्ट-आर्म स्पिनर अभिषेक ने मैच में सर्वाधिक विकेट चटकाए। यश ठाकुर, प्रिंस यादव ने दो-दो जबकि रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने एक-ए...