नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जापान में शून्य पर आउट होने के बाद शर्मनाक इतिहास रच दिया। वह सानो ग्राउंड में जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 मैच में गोल्डन डक का शिकार बने। उन्हें चार्ली हारा-हिंजे ने पहले ओवर की छठी गेंद पर आउट किया। अभिषेक ने स्वीप शॉट खेलने का कोशिश की लेकिन टॉप एज लगने के बाद शोमा सुगाया-स्लेटर के हाथों में चली गई। शोमा शॉर्ट फाइन लेग पर थे और उन्होंने पीछे की तरफ दौड़कर बेहतरीन कैच लपका। अभिषेक ने साल 2026 में 10वीं बार डक का मुंह देखा है। वह टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 10 बार जीरो पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक ने जापान से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ T20I मैच खेला था, जिसमें तूफानी शतक जमाया। रोहित शर्मा समेत दो प्लेयर का 'डक रिकॉर्ड' टूटा अभिषेक ने दो प्ले...