अभिषेक शर्मा ने जड़ा विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक, खत्म किया रनों का सूखा
नई दिल्ली, फरवरी 26 -- टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में उनका पहला अर्धशतक है। पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार वापसी की और केवल 26 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192 का रहा। अभिषेक अभी भी मैदान पर मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा की इस विश्व कप में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में एक भी रन नहीं बनाया था। वे लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट हुए थे। उसके बाद सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अभिषेक का बल्ला नहीं चला था और वे सिर्फ 15 रन ही बना सके थे। लेकिन उसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.