नई दिल्ली, जनवरी 22 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग का राज खोला है। अभिषेक शर्मा ने नागपुर टी20 में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 8 गगनचुंबी छक्कों के साथ 5 चौके शामिल थे। अभिषेक ने एक बार फिर अपनी पारी में 50 प्रतिशत से अधिक रन बाउंड्री से बनाए। उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया 238 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड को 190 के स्कोर पर रोकर भारत ने 48 रनों से इस मैच को अपने नाम किया। अभिषेक शर्मा को उनकी धुआंधार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद कहा कि वह अपने शॉट्स पर पूरा भरोसा जताते हैं क्योंकि उन्हें पास ज्यादा शॉट्स नहीं है। यह भी पढ़ें- T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा POTM, अभिषेक...