नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- ICC T20I Rankings में बड़ी उठापटक देखने को मिली है। भारत के एक बल्लेबाज ने अपने ही देश के दूसरे बल्लेबाज को पीछे छोड़कर नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। अभिषेक शर्मा अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज हैं। वे इस स्पॉट पर पहले भी रह चुके हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन खास नहीं था। इसके बाद पाकिस्तान का साहिबजादा फरहान शीर्ष पर पहुंच गए थे, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में तूफानी शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने नंबर वन का ताज अपने सिर पर धारण कर लिया है। उन्होंने ईशान किशन को पीछे छोड़ा है, जो काफी समय से नंबर वन T20I बल्लेबाज थे। चोट के कारण वे दो मैच नहीं खेल पाए। ऐसे में उनका डिमोशन हो गया, जबकि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव हुआ, जहां मार्को यानसेन ने इतिहास रच दिया। ...