अहमदाबाद, फरवरी 20 -- टीम इंडिया को रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 का मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। रविवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने स्पष्ट किया कि टी20 विश्व कप में अब तक अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन को लेकर टीम के अंदर कोई चर्चा नहीं हुई है। मोर्केल ने कहा कि अभिषेक को बस एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है और उसके बाद वह लय पकड़ लेंगे। भारत का यह सलामी बल्लेबाज तीन मैचों में अब तक खाता खोलने में नाकाम रहा है। बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज को शुक्रवार के अभ्यास सत्र के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। गंभीर उन्हें कुछ तकनीकी बारीकियां समझाते नजर आए और अभिषेक ने एक अनुशासित छात्र की तरह सहमति में सिर हिलाया। इसके बाद उन्होंने ऊंचे कैच...