नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- IPL 2026 के अपने पहले मैच में फेल होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खूब चला। 21 गेंदों पर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 4 चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों की मदद से 48 रनों की धुआंधार पारी खेली। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए और उनकी इस शानदार पारी का अंत एक विवादित कैच के साथ हुआ। ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अभिषेक आउट हुए। डीप मिड विकेट की दिशा में खड़े वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच पकड़ा। हालांकि कैच क्लीयर नहीं था, मगर थर्ड अंपायर ने काफी सारे एंगल से देखने के बाद उन्हें आउट दिया। अभिषेक के लिए मैच खत्म होने के बाद नई मुसीबत खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- वे मुझसे जलते हैं, उनका मेरे खिलाफ एजेंडा है; रहाणे ने किसके लिए...