नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान ऑरेन्ज कैप अपने नाम की थी लेकिन अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर वैभव और केएल राहुल को सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को विराट कोहली ने 81 रनों की पारी खेलकर ऑरेन्ज कैप अपने नाम किया था लेकिन अगले ही उनसे आगे चार खिलाड़ी निकल गए हैं। कोहली इस समय पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पर्पल कैप अब भी चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम है।ऑरेन्ज कैप में अभिषेक टॉप पर पहुंचे सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में 36 मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। शनिवार क...