वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, संवाददाता। कला प्रकाश की ओर से भेलूपुर स्थित डायमंड होटल के सभागार में सांगीतिक 'प्रभाती' का आयोजन रविवार को किया गया। उज्जैन से आए पुष्टिमार्गी परंपरा के युवा मकरंद वीणा वादक अभिषेक व्यास ने प्रस्तुति दी।पं. बिमलेंदु मुखर्जी के शिष्य अभिषेक ने राग मियां की तोड़ी में इमदादखानी घराने की परंपरा में आलाप से अपनी प्रस्तुति प्रारंभ की। इसी राग में विलम्बित एवं द्रुत तीनताल में बंदिश बजाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। उनके साथ तबला पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती ने कुशल संगत की। कलाकारों का स्वागत जितेन्द्र नागर तथा शशांक अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पद्मभूषण पं. साजन मिश्र, पं. धर्मनाथ मिश्र, पं. संजू सहाय, पं. कन्हैयालाल मिश्र, पं. विनोद लेले, प्रो. शारदा वेलंकर, पं. रवींद्रनारायण गोस्वामी, राहुल भट्ट, अरविंद अग्रवाल, ...