पटना, जुलाई 1 -- बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 36 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे चार पदाधिकारी की तैनाती की गई है।, जबकि 32 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। नालंदा के वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अमिताभ सिंह को सीवान का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और तैनाती की अधिसूचना जारी की। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अनिल कुमार को समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव, गिरधारी लाल को राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव और सुरेंद्र प्रसाद को मुजफ्फरपुर में बंदोबस्त पदाधिकारी और शिवहर में बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- खान एवं भूतत्व विभाग के 22 पद...