अभिषेक बने सपा व्यापार सभा के राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव
मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिषेक मद्धेशिया को समाजवादी व्यापार सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिषेक मद्धेशिया को प्रदेश सचिव बनाए जाने की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नव नियुक्त प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वे निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही गरीबों, व्यापारियों, बुनकरों, छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है। यह भी पढ़ें- बरेली बैठक में शहर से जाएंगे 100 व्यापारी
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.