पटना, मई 31 -- Abhishek Banerjee News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर देश का सियासी पारा गरमा गया है। इस हाई-प्रोफाइल घटना पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ा और बेहद तीखा बयान जारी किया है। शाहनवाज हुसैन ने इस हमले को किसी भी राजनीतिक साजिश से साफ इंकार करते हुए इसे सीधे तौर पर पश्चिम बंगाल की पीड़ित जनता का गुस्सा करार दिया है। उनके इस बयान के बाद टीएमसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। बीजेपी सांसद ने साफ लफ्जों में कहा कि यह पूरी घटना केवल 'जनता बनाम अभिषेक बनर्जी' का मामला था।जूते, चप्पल और अंडे फेंकना पिछले 15 सालों की तकलीफों का नतीजा पटना में मीडियाकर्मियों से बातचीत...