अभिषेक बनर्जी ने 'भाजपा के गुंडों' पर हमले का आरोप लगाया, जान लेने की छह माह में सातवीं कोशिश बताया
कोलकाता, नवम्बर 7 -- तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने शुक्रवार देर रात यहां उनके आवास पर हमला किया जिसके बाद दोनों दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। विपक्षी पार्टी ने राज्य सरकार पर त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बरकरार रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। डायमंड हार्बर से तीन बार के सांसद बनर्जी ने दावा किया कि यह हमला उनकी जान लेने की साजिश के तहत किया गया और पिछले छह महीने में उन्हें जान से मारने का सातवीं बार प्रयास किया गया। उन्होंने दावा किया कि घटना से पहले लगातार दो दिन तक उनके कार्यालय और आवास की रेकी की गई। उन्होंने कहा कि झड़प में उनके कई समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए।बनर्जी ने 'एक्स' पर पोस्ट में एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ''लगातार दो दिन तक रेकी करने के बाद भाजपा के गुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.