नई दिल्ली, जुलाई 30 -- अभिषेक बनर्जी ने विदेश जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया नई दिल्ली। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया गया था। बनर्जी ने शीर्ष अदालत में अपनी याचिका में हाईकोर्ट की एकल जज के 20 जुलाई के आदेश को चुनौती दी है। मामले की सुनवाई के लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...