अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव से पूछताछ जरूरी
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सालबोनी जमीन हड़पने के मामले में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव सुमित रॉय से हिरासत में पूछताछ जरूरी है, क्योंकि उसने एक बैंक खाते में बड़ी मात्रा में नकदी जमा की थी। राज्य की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को बताया कि जांच के दौरान रॉय सवालों के जवाब देने से बचते रहे। मेहता ने पीठ से कहा कि मैंने रिकॉर्ड पर बातचीत के प्रतिलेख (ट्रांसक्रिप्ट) रखे हैं। विस्तृत जांच हुई है और वह सवालों के जवाब देने से बचते रहे हैं। शीर्ष अदालत रॉय की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें उसने सालबोनी मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के तीन अगस्त के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.