नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 19 साल हो गए हैं। हाल ही में कपल ने अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मनाई। इस बीच अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग अपनी लव स्टोरी को याद किया। अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्होंने कब ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था। अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्होंने अपनी 20वीं सालगिरह के लिए कुछ बड़ा प्लान किया है, लेकिन वो अभी इस बारे में कुछ नहीं बताएंगे।कब हुई थी ऐश्वर्या से अभिषेक की पहली मुलाकात? Deccan Chronicle से खास बातचीकत में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया। अभिषेक ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर हुई थी, लेकिन उस वक्त दोनों सिर्फ एक दूसरे के दोस्त थे। 'ढाई अक्षर प्रेम के' ऐश्वर्य...