नई दिल्ली, जुलाई 25 -- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय अमेरिका के न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर वायरल हो रही हैं जहां स्टार कपल को न्यूयॉर्क की सड़क पर देखा जा सकता है। इस मौके पर दिनों ने एक फैन के साथ एक सेल्फी भी ली।ये तस्वीर अब वायरल हो रही है। तस्वीर में ऐश्वर्या रात में भी काले चश्मे के साथ हैं और अभिषेक अपने दाढ़ी वाले आइकॉनिक लुक में पोज देते नजर आ रहे हैं।न्यूयॉर्क में ऐश्वर्या के साथ वेकेशन मना रहे हैं अभिषेक वायरल हो रही इस तस्वीर में अभिषेक और ऐश्वर्या फैन के साथ सेल्फी लेते नजर आए। एक्ट्रेस ने काले रंग की ड्रेस कैरी की हुई है। आंखों का काला चश्मा सिर पर चढ़ाया हुआ है। साथ इ अभिषेक हैं जिन्होंने एक ब्लैक कैप और वाइट-रेड जैकेट कैरी की है।दोनों न्यूयॉर्...