नई दिल्ली, अगस्त 14 -- क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को शुक्रवार को चिनसुरा कोर्ट ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के आरोप से जुड़े मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर एक छात्रा ने शादी का वादा करके कथित तौर पर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पोरेल को मोगरा पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के दम दम स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन्हें इस मामले में पहली बार 11 अगस्त को कोर्ट में पेश किया गया था और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। इससे पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मामले में पोरेल की गिरफ्तारी का निर्देश देने के साथ ही शिकायतकर्ता की तस्वीरों के प्रसार को रोकने के लिए उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने का भी आदेश दिया था।मेडिकल छात्रा ने दर्ज कर...