मेरठ, अप्रैल 20 -- प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के तबादलों के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल किया गया है। पहले एसपी अभिषेक तिवारी को मैनपुरी के एसपी सिटी पद पर तैनात किया गया था। उस ट्रांसफर को निरस्त कर अब उन्हें मैनपुरी का एसपी देहात बनाया गया है। वहीं, नवीना शुक्ला को एसपी पद से स्थानांतरित कर एएनटीएफ ऑपरेशन, लखनऊ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राघवेन्द्र कुमार मिश्र को उपसेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी के पद पर तैनात किया गया है। मेरठ में एसपी ट्रैफिक के पद पर तैनात रहे अधिकारी का तबादला गोरखपुर किया गया था। साथ ही एएसपी संतोष कुमार सिंह को इटावा में एएसपी अपराध के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 44 एएसपी तबादला, कई अफसरों को प्रमोशन के बाद मिली नई तैनाती यह भी पढ़ें- शहजादपुर चौकी प्रभ...