वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने गुरुवार को पांच अधिशासी अभियंताओं की नई तैनाती की है। नई पोस्टिंग के बाद लगभग एक महीने से खाली चल रहे वाराणसी जोन प्रथम के बरईपुर डिविजन को स्थाई अधिशासी अभियंता मिल गए। पूर्वांचल डिस्कॉम से संबद्ध अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार को बरईपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा का अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रमोशन होने के बाद से पद खाली था।विद्युत परीक्षण खंड (टेस्ट) डिविजन के अधिशासी अभियंता राहुल कुमार को डिविजन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। यह डिविजन पिछले एक महीने से विवाद के केंद्र में रहा है। यहां के अभियंताओं लेखाकार और लिपिक पर गलत तरीके से बिजली बिल संशोधित करने के आरोप की जांच चल रही है। वही, चिरईगांव डिविजन के अधिशासी अभियंता...