देवरिया, जुलाई 29 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। यूक्रेन में रुसी हमले में मारे गए अभिषेक निषाद के पिता का डीएनए सैंपल रिपोर्ट मंगलवार को परिवार को मिल गया। बिना देर किए पीड़ित परिवार ने पिता के डीएनए सैंपल रिपोर्ट को कंपनी को पीडीएफ बना कर भेज दिया। कंपनी इसे शव से मिलान के लिए यूक्रेन भेजेगी। डीएनए मैच होने के बाद अभिषेक का शव स्वदेश आने का रास्ता साफ हो जाएगा。 यह भी पढ़ें- रूस में यूक्रेनी ड्रोन हमले का शिकार बने कानपुर के मर्चेंट नेवी अफसर, पत्नी ने शव के लिए लगाई गुहारअभिषेक का विदेश जाना गौरीबाजार के करमेल निवासी अभिषेक निषाद (22) पुत्र कौशल करीब डेढ़ महीना पहले 9 महीने के अनुबंध पर टर्की के शिप पर मुंबई के एजेंट के माध्यम से विदेश कमाने गए थे। इकलौते बेटे के विदेश जाने पर परिवार में खुशी का माहौल था। पिता को उम्मीद थी कि बे...