मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपु्र, खेल संवाददाता। 16वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस का आयोजन 23 मार्च को एलएस कॉलेज मैदान में किया जाएगा। रोड रेस में जिले के विभिन्न क्लब, सरकारी व गैरकारी विद्यालयों के एथलीट भाग लेंगे। इसकी सफलता को लेकर शनिवार को एलएस कॉलेज स्थित स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा योग संस्थान में एक बैठक हुई। तकनीकी सेल के अध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में एथलीटों के दौड़ने को लेकर मार्ग का निर्धारण किया गया। इन मार्गों पर 70 से ज्यादा तकनीकी अधिकारियों की प्रतिनिुयक्ति का निर्णय लिया गया। राजीव ने बताया कि दौड़ सुबह सात बजे शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.