अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या के मामले में गोली मारने वाले दोनों शूटरों की जमानत अर्जी जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल की अदालत ने रद्द कर दी। इस बहुचर्चित हत्याकांड में पूजा शकुंन पांडेय व उनके पति भी जेल में हैं। 26 सितंबर की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नामजद अशोक पांडेय को पुलिस ने पहले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दोनों शूटर पकड़े गए थे। पूजा को भरतपुर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार पूजा व अशोक ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। पूजा के अभिषेक से संबंध थे। वह अभिषेक को दूर नहीं होने देना चाहती थी। साथ ही अभिषेक के खैर में टीवीएस के शोरूम में पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.