नई दिल्ली, जून 28 -- टीम इंडिया का ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में बेहद निराश किया। दोनों 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोल्डन डक शिकार हो गए। जय मूंद्रा ने भारतीय पारी के पहले ओवर में अभिषेक और संजू को आउट किया। संजू ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए जबकि अभिषेक ने चौथी गेंद पर डीप थर्ड पर कैच थमाया। दोनों ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओपनिंग जोड़ी पहली बार गोल्डन डक का शिकार हुई है।पहली बार ऐसा कब हुआ वहीं, फुल मेंबर देशों के टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ, जब एक ही पारी में दोनों ओपनर पहली ही बॉल पर शून्य पर आउट हुए। इससे पहले ऐसा 2018 में हुआ था। तब बांग्लादेश के तमीम इकबाल और सौम्या सरकार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गोल्डन डक झेला थ...