सुल्तानपुर, जुलाई 30 -- करौंदीकला। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-2022 की अभिलेख सत्यापन के उपरांत जारी अंतिम चयन सूची में टीजीटी (हिंदी) पद पर अभिषेक उपाध्याय का अंतिम रूप से चयन हुआ है। विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम देवराजपुर निवासी एवं स्वर्गीय दिवाकर प्रसाद उपाध्याय के पुत्र अभिषेक उपाध्याय वर्तमान में एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय, दुमदुमा, ऊंचगांव, जौनपुर में स्ववित्तपोषित योजनांतर्गत प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- टीजीटी भर्ती: अनुपस्थित अभ्यर्थियों को एक और मौका यह भी पढ़ें- टीजीटी अंग्रेजी में 42 और अभ्यर्थी कराएंगे काउंसिलिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...