नैनीताल, जून 3 -- नैनीताल। लौंगव्यू पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक स्कूल फेस्ट अभिव्यक्ति-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चारों हाउसों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फेस्ट के अंतर्गत कुल 26 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें मोबाइल फोटोग्राफी, साइंस मॉडल, ग्रुप डांस, फैशन शो विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। फैशन शो में प्रतिभागियों ने भारत के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों की जनजातीय संस्कृति को आकर्षक परिधानों और प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। ग्रुप डांस में विद्यार्थियों ने 60 और 90 के दशक के लोकप्रिय गीतों पर प्रस्तुतियां दी। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में छात्रों की वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता...