शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत डालमिया नगर डेहरी-ऑन-सोन में आयोजित 32वीं अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के 16 सदस्यीय दल अभिव्यक्ति नाट्य मंच ने शानदार प्रदर्शन किया। दल ने डीपी सिन्हा की कृति 'कथा एक कंस की' का मंचन किया, जिसका निर्देशन शमीम आज़ाद ने किया। 26 से 30 दिसंबर तक चलने वाले समारोह में 18 प्रदेशों के नाट्य दलों ने भाग लिया। 30 दिसंबर को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अभिव्यक्ति का नाटक सर्वश्रेष्ठ प्रथम नाटक घोषित हुआ। शमीम आज़ाद को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कंस) का पुरस्कार मिला। शालू यादव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता, बालक उत्कर्ष को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार, राजेश भारती को सर्वश्रेष्ठ मेकअप और सोनू सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ लाइटिं...