नई दिल्ली, जुलाई 19 -- फिल्म 'धुरंधर' का 'शरारत' सॉन्ग गाने वाली सिंगर जैस्मिन सैंडलस देहरादून में आयोजित एक इवेंट में परफॉर्म करने के दौरान भीड़ की बेहूदा हरकतों का शिकार हो गईं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग ऑडियंस के इस तरह पेश आने की निंदा कर रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक यूजर ने इस कॉन्सर्ट का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- धुरंधर सिंगर जैस्मिन सैंडलस को भीड़ ने घेर लिया और अनुचित ढंग से छुआ। वह देहरादून में परफॉर्म कर रही थीं। उनके गाना खत्म करने के बाद भीड़ की सबसे आगे वाली कतार ने चीयर किया, उनकी तरफ गुलाब बढ़ाए, हाथ मिलाने की तरफ उनकी ओर बढ़ाने लगे।...और फिर भीड़ ने दिखा दिए असली रंग यूजर ने लिखा, "वह (सिंगर) जैसे ही उनकी ओर बढ़ीं और थोड़ा झुकीं ताकि फैंस का प्यार और उनके द्वारा ऑफर किए गए गुलाब ले सकें, कुछ लोगों...