प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (सहायक अध्यापक या टीजीटी) 2022 भर्ती के 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीजीटी के 15 विषयों की लिखित परीक्षा तीन एवं चार जून को कराई गई थी। आवेदित पदों के सापेक्ष संशोधित चयन परिणाम 23 अगस्त घोषित किया गया था। इन 13 विषयों (कला, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, कृषि, संगीत गायन, संगीत वादन, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान और वाणिज्य) के विज्ञापित 2425 पदों के सापेक्ष चयनित 2372 अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन नौ सितंबर को जारी किया गया था। इन विषयों में 52 अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन अभ्यर्थियों के अभिलेख एवं अर्हता पूर्ण न करने के कारण जारी नहीं किया गया था।इन अभ्यर्थियों के व...