जहानाबाद, जून 19 -- जिला पदाधिकारी ने ईवीएम- वेयरहाउस एवं स्ट्रॉन्ग रूम का लिया जायजा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देशों के आलोक में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा ईवीएम वेयरहाउस एवं स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने 217-घोसी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित निर्वाचन वाद के निष्पादन उपरांत ईवीएम मशीनों (बीयू एवं सीयू) को स्ट्रॉन्ग रूम से वेयरहाउस में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा ...