उरई, मार्च 7 -- उरई। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने भूलेख अनुभाग, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, अभिलेखागार, माल फौजदारी अनुभाग, आपदा नियंत्रण कक्ष सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने अभिलेखों के संधारण, पत्रावलियों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति व निस्तारण की प्रगति देखी। निर्देशित किया कि लंबित मामलों को निस्तारण हो। कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं, जीपीएफ अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी अवलोकन किया गया। नजारत अनुभाग के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने रजिस्टर संख्या-4 में दर्ज बकाया धनराशि का शीघ्र निस्तारण करने तथा अग्रिम दी गई धनराशि का समय से समायोजन करने के निर्देश दिए। शस्त्र अनुभाग में निरीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.