सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली के हिंडौरा गांव में किसानों की फसल जुतवाने को लेकर हुए हंगामे के बाद डीएम के निर्देश पर एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम ने हिंडौरा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, सहायक अधिकारी, एसडीएम, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल सिधौली मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण और जांच के बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त टीम ने राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट से प्राप्त अभिलेख, अन्य अभिलेखीय और स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त प्राप्त कराई हुई आख्या से स्पष्ट होता है कि राजस्व ग्राम हिंडौरा परगना गोंदलामऊ, तहसील सिधौली की गाटा संख्या 2018 जो कि एक मिनजुमला नंबर है। इसका पुराना नंबर गाटा संख्या 2399मि है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.