कौशाम्बी, जून 24 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि गोष्ठी के दौरान विभिन्न शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण तत्परता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा किसी भ...