मैनपुरी, मई 2 -- भोगांव। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा और एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह शनिवार दोपहर एक बजे थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, परिवार परामर्श केंद्र और पुलिस आवासों की बारीकी से जांच की। एसपी ने कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव पर असंतोष जाहिर करते हुए उन्हें तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय को निर्देशित किया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाएं और लंबित तफ्तीशों को अति शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूरा करें। कोतवाली को आवंटित 37 प्रशिक्षु सिपाहियों के संबंध में एसपी ने स्पष्ट कहा कि उन्हें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनिवार्य रूप से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए। यह भी पढ़ें- कोतवाली में मालखाना, असलहा और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.