कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। सदर तहसील और अभिलेखागार का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का पारा गंदगी और अव्यवस्था देखकर चढ़ गया। अभिलेखागार के बस्तों में बड़े पैमाने पर धूल जमी देखकर डीएम ने आरआरके संदीप सिंह का स्पष्टीकरण तलब किया। सदर तहसील का शौचालय काफी गंदा मिला। जिलाधिकारी ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। शुरुआत कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार से की गई। यहां सात सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग न्यूनतम 20 दिन तक सुरक्षित रखी जाए और उसकी नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित हो। अभिलेखागार के बस्तों पर धूल जमी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित आरआरके संदीप सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने निर्देशित किया कि लैंड रिकॉर्ड मैनुअल एवं रेवेन्यू मैनुअल के ...