बागपत, जून 10 -- बड़ौत। बड़ौत नगर के पांडव नगर निवासी अभिरूप तोमर का चयन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। अभिरूप ने बताया कि 12वीं तक की पढ़ाई नगर के क्रिस्तु ज्योति सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल से की। 2018 में 12वीं करने के बाद गाजियाबाद से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद एक प्राइवेट कंपनी में अच्छे पैकेज पर इंजीनियर के पद नौकरी मिल गई। 2024 में नौकरी छोड़कर फ्लाइंग ऑफिसर की तैयारी घर पर ही शुरू कर दी। 2025 में परीक्षा में दी और सोमवार को इसका परिणाम घोषित हुआ। यह भी पढ़ें- UPSC NDA CDS Vacancy : इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में 845 अफसरों की भर्ती, आज लास्ट डेट, परीक्षा कब फ्लाइंग ऑफिसर के पद चयन होने से बेहद खुशी हुई। अभिरुप के पिता अमित कुमार किसान है और माता सुमन गृह...