लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में शुक्रवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने दो गवाहों एसआई यशवीर सिंह और एसआई राममिलन यादव के बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष ने जिरह की। दोनो गवाहों से जिरह पूरी होने के बाद जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख नियत कर दी।अभियोजन की पैरवी कर रहे प्रभारी डीजीसी प्रभाकर ब्रह्म मिश्र ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। इस काण्ड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये थे। चार किसानों और एक पत्रकार की की हत्या के मुकदमे में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्र समेत 13 आरोपी...