लखीमपुरखीरी, अगस्त 26 -- लखीमपुर। जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में मंगलवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने चार गवाहों तत्कालीन पलिया थाना प्रभारी हरिकेश राय, तहरीर लेखक नवदीप सिंह, तत्कालीन रेडियो उपनिरीक्षक आशीष और जगदीश प्रसाद वर्मा के बयान दर्ज कराए। तीन गवाहों से बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो गयी। चौथे गवाह जगदीश प्रसाद से अगली सुनवाई पर जिरह होगी। जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 2 सितम्बर की तारीख नियत की। अभियोजन की पैरवी कर रहे प्रभारी डीजीसी प्रभाकर ब्रह्म मिश्र ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए हिंसा कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। इस कांड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये थे। चार...