लखीमपुरखीरी, जून 29 -- खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की हत्या के मामले में दर्ज कराये गये क्रॉस केस में सोमवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट को साबित करने के लिए विधि विज्ञानी नरेंद्र कुमार के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दर्ज कराए। मामले की अगली सुनवाई के लिए जिला जज शिवकुमार सिंह ने 6 जुलाई की तारीख नियत की है। अभियोजन की पैरवी कर रहे एडीजीसी संजय सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को हुए खीरी हिंसा कांड में चार किसानों, दो भाजपा कार्यकर्ताओं, एक पत्रकार और एक ड्राइवर की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। यह भी पढ़ें- अभय हत्याकांड में मृतक का पिता तलब इस घटना के बाद दो मुकदमे दर्ज कराये गये थे। दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की हत्या का क्रॉस केस भाजपा सभासद सुमित जायसवाल ने दर्ज...