भागलपुर, अप्रैल 23 -- भागलपुर। बुधवार को अभियोजन निदेशक सुधांशु कुमार चौबे ने डीआरडीए परिसर में बैठक कर अभियोजन कार्य की समीक्षा की। सभी अभियोजन पदाधिकारी के स्तर पर कार्य की समीक्षा की गई। निदेशक ने प्रस्तावित अभियोजन कार्यालय की अभी तक की प्रगति को लेकर भी जानकारी ली। अभियोजन कार्य की समीक्षा में संतुष्टि जताई गई। इस दौरान कार्य में और तेजी लाने को कहा गया। यह भी पढ़ें- एसपी ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...