मथुरा, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश अभियोजन निदेशक ललित मुदगल ने सोमवार को अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियोजन, सहायक अभियोजन अधिकारियों के साथ साथ जिला व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक सजा दिलाने के निर्देश दिए। अभियोजन निदेशक का पदभार संभालने के बाद पहली बार अभियोजन निदेशक मथुरा पहुंचे। जिल अभियोजन कार्यालय पर ज्यैष्ठ अभियोजन अधिकारी एपी यादव ने उनका स्वागत किया। निदेशक ने सभी अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भयमुक्त समा की संकल्पना को साकार करने के लिए गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर समाज विरोधि गतिविधियों में शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलाएं। इसके बाद उन्होंने शासकीय और सहायक शासकीय अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। ...