लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- जिले के बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के मामले में मंगलवार को सुनवाई थी। अभियोजन के 43वें गवाह बलजिंदर सिंह से बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो गयी। लेकिन जिरह में कुछ सवालों के गवाह द्वारा दिये गये जवाबों को लेकर अभियोजन इस गवाह को फिर तलब कराना चाहता है, जिसके लिये अभियोजन अगली सुनवाई पर अर्जी दाखिल करेगा। मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिये 26 फरवरी की तारीख नियत की है। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में मंगलवार को सुनवाई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.