अमरोहा, जनवरी 16 -- अमरोहा। अभियोजन अधिकारी केके तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस कार्यालय सभागार में विवेचकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्देश्य 105 बीएनएसएस के प्रभावी अनुपालन तथा विवेचना के दौरान ध्यान रखने योग्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में विवेचकों को अवगत कराना एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा। अभियोजन अधिकारी ने 105 बीएनएसएस के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। बताया कि उक्त प्रावधानों का पालन किस प्रकार से समयबद्ध, विधिसम्मत एवं साक्ष्य आधारित विवेचना सुनिश्चित करने में सहायक है। उन्होंने विवेचना के प्रत्येक चरण में कानूनी प्रावधानों के अनुपालन, साक्ष्यों के संकलन, गवाहों के बयान, केस डायरी के समुचित लेखन एवं अभियोजन के दृष्टिकोण से मजबूत चार्जशीट प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त गोष्ठी में विवेचना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.